सवाई माधोपुर में तीन-चार दिन अच्छी बारिश के बाद एक बार फिर मानसून कमजोर पड़ गया है। पिछले 24 घंटे में जिले में सिर्फ 7 MM बारिश दर्ज हुई। जिले के 20 रेनगेज सेंटर में से 19 पर एक बूंद भी नहीं गिरी, जबकि केवल वजीरपुर में बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून ट्रफ सोमवार को अपनी सामान्य स्थिति से खिसककर उत्तर भारत की ओर चली गई है। इससे राज्य में अगले 4-5 दिन मानसून कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि, 12 सितंबर से बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं। इस साल सवाई माधोपुर में मानसून कमजोर रहने से अब तक औसत से भी कम बारिश हुई है। आज कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिन मानसून कमजोर रहेगा। हालांकि, आज भरतपुर और कोटा संभाग में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 12 सितंबर से एक और नया बारिश का दौर शुरू होने और बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। 20 में से 19 रेनगेज सेंटर सूखे पिछले 24 घंटे में सवाई माधोपुर में बारिश नहीं हुई। दिन में तेज धूप रहने से लोगों को फिर गर्मी महसूस होने लगी। जिले के 20 रेनगेज सेंटर में से 19 पर बारिश दर्ज नहीं हुई। केवल वजीरपुर में 7 MM बारिश रिकॉर्ड की गई।