जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड धौलपुर के अधीक्षण अभियंता विवेक चंद शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को वृत्त कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में वृत्त स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धौलपुर वृत्त के सभी सहायक अभियंताओं एवं सहायक राजस्व अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता शर्मा ने वृत्त के विभिन्न कार्यों, विभागीय योजनाओं और वित्तीय प्रगति की गहन समीक्षा की तथा उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को बकाएदारों से बकाया राशि वसूलने के लिए सख्त कदम उठाने और राजस्व लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही हेल्पलाइन 181, राजस्थान संपर्क पोर्टल, ऑफलाइन माध्यमों और कॉल सेंटर से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने सभी श्रेणियों के लंबित पड़े विद्युत कनेक्शनों को जल्द से जल्द जारी करने, केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं-विशेष रूप से आर डीएसएस एवं यूएलए योजना के तहत चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में आए 58 परिवाद, 48 का मौके पर निस्तारण अधीक्षण अभियंता शर्मा ने मंगलवार को बैठक के साथ जनसुनवाई का भी आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान 58 परिवाद प्रस्तुत किए गए। जिनमें 32 बिल, 22 वीसीआर के प्रकरण, 5 परिवाद पुराने कनेक्शन जारी करने के आए।