सादुलपुर | जिले की सीनियर महिला हॉकी टीम के चयन के लिए 15 अक्टूबर को राउमावि के मैदान में सुबह नौ बजे से ट्रायल होगा। ट्रायल में जिले की महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकेंगी। हॉकी चूरू अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ चौहान ने बताया कि चयन ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को अपना मूल आधार कार्ड तथा फोटो सहित आवेदन फॉर्म की दो प्रतियां साथ लाना अनिवार्य है। चयन स्पर्धा संयोजक पूर्व हॉकी कोच नंद कुमार रहेंगे। चयन प्रक्रिया में अंजना लवानी, शारीरिक शिक्षक जमील हुसैन, हॉकी कोच उर्मिला पारीक, कोच इरफान, फारूक और इस्ताक खिलाड़ियों के खेल कौशल के आधार पर टीम का चयन करेंगे। चयनित खिलाड़ी 25 अक्टूबर से राजगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।