आदर्श नगर गडरा मार्ग स्थित जोगी बस्ती में सेवा भारती की ओर से चिकित्सा कैंप लगाया गया। सेवा भारती समिति के अध्यक्ष रजनीकांत व्यास ने बताया कि डॉ. चंदनसिंह ने मरीजों की जांच की। औषधि का वितरण किया। नर्सिंग स्टाफ मधु चौधरी, महेश सोनी, दिनेश माली, चंपत ने मरीजों को दवाइयां दीं। उन्हें स्वस्थ रहने के त्रिकोण के बारे में बताया। डॉ. चंदन सिंह ने बदलते मौसम में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। संक्रमित रोगों से बचने के उपाय बताए। चल चिकित्सालय सेवा शिविर में सेवा भारती के सचिव मनोहर लाल शर्मा ने सेवाएं दीं।