बारां जिले की शाहाबाद घाटी में एक लेपर्ड फिर से दिखा है। घाटी की सड़क से गुजरते समय सड़क किनारे यह लेपर्ड दिखाई दिया। कार में बैठे कुछ ग्रामीणों ने मोबाइल पर लेपर्ड का वीडियो बनाया। वीडियो में लेपर्ड बेखौफ होकर सड़क किनारे कार के आगे चलता नजर आ रहा है। यह वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है। लेपर्ड दिखने के बाद आसपास के गांवों में इसकी चर्चा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से लेपर्ड से दूरी बनाए रखने और दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।