शाहपुरा में निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखा। बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार दिखी। कई जगह खासकर महिलाएं बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचीं। इस दौरान नगर परिषद के वार्ड 32 में बीजेपी प्रत्याशी रविश खटाणा और कांग्रेस प्रत्याशी नाथूलाल सैनी के समर्थकों में फर्जी मतदान को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। शाहपुरा नगर परिषद में मतदान प्रतिशत यहां देखें मतदान से जुडी फोटोज… ईवीएम काम नहीं करने पर प्रदर्शन वार्ड नंबर- 40 के बूथ-49 पर सुबह 8 बजे ईवीएम मशीन का एक बटन काम नहीं करने से मतदान केंद्र के बाहर ही लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर दिया। प्रशासन ने तुरंत टेक्निकल टीम को बुलाकर कर 8:25 बजे मशीन सही करवाई। शाहपुरा में कुल 71 मतदान केंद्र बनाए गए। इस चुनाव में 261 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें भाजपा के 54, कांग्रेस के 52 और 155 अन्य प्रत्याशी शामिल हैं। शाहपुरा में कुल 64,106 मतदाता हैं। इनमें 33,046 पुरुष मतदाता और 30,660 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां कोई थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है। शाहपुरा में वार्डवार प्रत्याशी