सीकर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा की समस्याओं को सामने रख रहे हैं। इनमें सड़क पर जमा कचरा, नाली का पानी, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी परेशानियां शामिल हैं। लोगों की ओर से बताई गई समस्याओं पर संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन दीपिका पारीक बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' शेखपुरा मोहल्ला से जितेंद्र कलरा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। रात के समय सड़क पर अंधेरा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद जेईएन दीपिका पारीक ने इसका संज्ञान लिया और स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान करवाया। लाइट चालू होने के बाद क्षेत्र में रात के समय लोगों को आने-जाने में राहत मिली। समस्या का जल्द समाधान करवाने पर जेईएन दीपिका पारीक आज की 'स्टार ऑफिसर' बनीं। शास्त्री नगर में सड़क की खुदाई से मिली राहत शास्त्री नगर से ताराचंद ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि रानी सती मंदिर के पास सड़क की हालत खराब है और सड़क खुदी हुई है। सड़क की स्थिति खराब होने से यहां से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सड़क की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे लोगों को आवागमन में राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... रोशनगंज में कई दिनों से सड़क पर जमा है कचरा रोशनगंज से मोहम्मद खालिद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से सड़क पर कचरा जमा पड़ा हुआ है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण सड़क किनारे गंदगी बढ़ती जा रही है। कचरा जमा होने से आसपास रहने वाले लोगों और यहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द कचरा हटवाकर सफाई करवाने की मांग की है। पांच साल से सड़क पर जमा हो रहा नाली का पानी फतेहपुर रोड से मोहसिन चौहान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले पांच साल से नाली का पानी बाहर निकलकर सड़क पर जमा हो रहा है। लंबे समय से समस्या बनी रहने के कारण सड़क पर गंदा पानी फैल जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। आसपास रहने वाले लोगों को भी गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से नाली की समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है। देवपुरा रोड पर कई दिनों से नहीं हुई सफाई, जगह-जगह कचरा देवपुरा रोड, कुरैशी मोहल्ला से पुष्पा देवी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से सफाई नहीं हो रही है। सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कचरा जमा हो गया है। इससे आसपास का माहौल गंदा हो रहा है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द सफाई करवाकर जमा कचरा हटाने की मांग की है। श्रीमाल विहार में कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट बालाजी नगर स्थित श्रीमाल विहार से मनोज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को अंधेरे में आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट बंद होने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. शेखपुरा मोहल्ला में जमा कचरा हुआ साफ:नवलगढ़ बाईपास पर जलभराव की समस्या हुई हल 2.ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर':नाली की सफाई, सड़क, कचरा संग्रहण और यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 3.‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:शिवसिंहपुरा में रोड लाइट्स, बसंत विहार में मेनहोल का टूटा ढक्कन बदला, दीपिका पारीक बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 4.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 5. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 6.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 7.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 8. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 9.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 10.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई