बाड़मेर के शिव में मंगलवार को 7 घंटे बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। इस शटडाउान में 132 केवी जीएसएस उण्डू, 132 केवी जीएसएस कानोड़, 132 केवी जीएसएस बांधेवा से निकलने वाले वाले सभी 33 केवी फीडर्स की लाइट प्रभावित रहेगी। जीएसएस के अधिशाषी अभियंता ने बताया- शिव के 220 केवी जीएसएस से 132 केवी डबल सर्किट शिव-उण्डू में नई लाइन क्रॉसिंग का काम किया जाएगा, जिसके लिए इस सप्लाई को मंगलवार को सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक रोका जा रहा है।