शिवगंज के गोपालजी मंदिर परिसर में श्रीसनातन धर्म महिला सेवा समिति शिवगंज-सुमेरपुर ने तमन्ना अग्रवाल का सम्मान किया। महिला मंडल अध्यक्ष उषा अग्रवाल के नेतृत्व में उन्हें दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किया गया। तमन्ना द्वारा लिखी 32 पेज की अंग्रेजी किताब 'जर्नी ऑफ द लव लाइफ' को लेकर महिलाओं ने खुशी जताई। उन्होंने तमन्ना की लेखन प्रतिभा का अभिनंदन किया। तमन्ना ने बताया कि कई महीनों की मेहनत के बाद उन्होंने यह किताब तैयार कर प्रकाशित करवाई। आज राजस्थान सहित कई राज्यों के युवा ऑनलाइन माध्यम से इसे पढ़ रहे हैं। उषा अग्रवाल ने कम उम्र में तमन्ना की इस उपलब्धि को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि तमन्ना की मेहनत और आत्मविश्वास युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।