भास्कर न्यूज| भरतपुर बी नारायण गेट स्थित रंगेश्वर महादेव मंदिर पर पुत्रदा एकादशी के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्याम युवा प्रेम मंडल की कमेटी की ओर से श्याम दरबार सजाया गया। इस दौरान दरबार में पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा की गई। भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुतियां दीं। ‘‘आ गया हूं सारी दुनिया छोड़ के, लेने आजा खाटू वाले भरतपुर के उस मोड़ पर’’ सहित अन्य भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया और पूरा मंदिर परिसर श्याममय हो गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के दरबार में दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।