राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई-प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुन: परीक्षा - 21 रविवार को 47 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। रविवार को आयोजित होने वाली एसआई री-एग्जाम में 13584 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों से 300 मीटर की परिधि में सुबह 6 बजे से शाम को 6 बजे तक साइबर कैफे, ई-मित्र और फोटो कॉपी बंद रखी जाएगी। परीक्षा दो पारियों में सुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर 3 से सायंकाल 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। चेकिंग दल गठित किए गए हैं और कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।