सीकर में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। इसी भरोसे के साथ… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद रोशन हुई स्ट्रीट लाइट न्यू कोतवाली रोड, वार्ड-33 से इश्तियाक अहमद ने अपने क्षेत्र में कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि अंधेरे के कारण स्थानीय रहवासियों को काफी परेशानी हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने बंद स्ट्रीट लाइट को ठीक करवा दिया। एईएन वाजिद अली बने 'स्टार ऑफिसर' सिल्वर जुबली रोड स्थित बिसातियान मोहल्ला निवासी सुनील ने बिजली पोल की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि कॉलोनी में लगे बिजली खम्भे के तारों पर जंगली बेल फैल गई हे। आसपास भी काफी खरपतवार उग आई है। बारिश के मौसम से इससे करंट फैलने या शाॅर्ट सर्किट होने की आशंका है। उनकी समस्या पोस्ट होने के बाद एईएन वाजिद अली ने टीम भेजकर बेल हटवा दी और घास–खरपतवार की सफाई करवाई। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… न कचरा उठ रहा है न ही सफाई हो रही सीकर शहर के सुभाष चौक से शुभम ने कचरा न उठाए जाने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि वार्ड 13 में कई दिनों से न तो नालियों की सफाई हुई है न ही गली–मोहल्लों में झाड़ू लगाई जा रही है। कचरा लेने वाली गाड़ी भी गली में बिना हॉर्न बजाए निकल जाती है जिससे लोगों को उसके आने का पता ही नहीं चलता। नियमित कचरा न ले जाने से अब कचरा घरों में इकट्ठा होता जा रहा है जिससे बहुत असुविधा हो रही है। 3 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे से होती असुविधा शहर के पिपराली रोड स्थित विकास कॉलोनी से यशवंत सामोता ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि करीब तीन दिन से हमारी गली में लगी स्ट्रीट लाइट खराब है। इससे डबल ट्री गर्ल्स हॉस्टल वाली गली, रॉयल ट्रीट रेस्टॉरेंट के पीछे काफी अंधेरा रहता है। इस समस्या के समाधान के लिए भास्कर समाधान के माध्यम से संबधित विभाग से निवेदन है कि जल्द उपाय करें। काम खत्म होने के बाद भी नहीं भरे गड्ढे ‘भास्कर समाधान’ पर शास्त्रीनगर से ताराचंद टेलर ने रानी शक्ति मंदिर के सामने सनवाली रोड पर गहरा गड्ढा खुदे होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि काम पूरा हो जाने के बाद भी ठेकेदार के लोगों ने इन गड्ढों को नहीं भरा है। इससे किसी को गिरने से गंभीर चोट लग सकती है। न सड़क के गड्ढे भरे न रोड बनाई, लोग परेशान सीकर बायपास, गोकुल विहार से मनोज कुमार सैनी ने कॉलोनी की खराब सड़क और जलभराव की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारी कॉलोनी की सड़क पर गड्ढे और टूटी होने के कारण जलभराव हो गया है। बार–बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं किया गया है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 2. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 3.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 4.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 5. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 6.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 7.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 8.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 9.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 10.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान