सीकर में ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार सड़क, बिजली, कचरा प्रबंधन और पानी जैसी मूलभूत जरूरतों से जुड़ी समस्याएं लोग पोस्ट कर रहे हैं। पोस्ट पर विभागीय अधिकारी भी एक्शन लेकर समाधान करवा रहे हैं। ‘भास्कर समाधान’ से अब लोग बेझिझक अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों तक पहुंचा पा रहे हैं। इससे आमजन और विभागों के बीच संवाद की कमी भी दूर हुई है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… शास्त्री नगर: नाले की सफाई नहीं, मच्छर पनप रहे सालासर रोड, शास्त्री नगर से रामनिवास ने सड़क किनारे बनी बड़ी नालियों के साफ न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि करीब सालभर से सालासर रोड की मेन रोड के दोनों तरफ बनीं नालियां साफ नहीं की गई हैं। इनमें कीचड़ मलबा भरा हुआ है। रुके हुए पानी में डेंगू–मलेरिया के मच्छर पनप रहे हैं। लोगों को बदबू और गंदगी से काफी असुविधा हो रही है। इसका समाधान करें। महाराणा प्रताप नगर: नालियां पक्की हों तो मिले राहत सीकर महिला पुलिस थाने के पीछे, न्यू किसान कॉलोनी से मनोज ताखर बिडोली ने गलियों में भरे पानी, कच्चे रोड और अधूरे कार्यों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि कॉलोनी में पंचमुखी बालाजी मंदिर वाली गली में नालियां कच्ची हैं, पानी गलियों में जमा हो रहा है। लोगों को आने–जाने में परेशानी होती है। टूटी रोड के कारण आदर्श स्कूल आने वाले बच्चों को भी बहुत परेशानी होती है। इसका समाधान करवाएं। राधा किशनुपरा: टूटी रोड, उस पर तालाब सा जलभराव सीकर के आरटीओ ऑफिस रोड, यादव कॉलोनी, राधा किशनपुरा से दिनेश कुमार ने टूटी रोड और पानी भरे होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि आरटीओ ऑफिस के पास ही यह हाल है तो बाकी शहर में क्या हाल होगा? उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से शहर के इन हालातों पर ध्यान देने की अपील की ताकि लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें। राज नगर: यहां भी सड़क उखाड़ी, लेकिन बनाना भूल गए राजनगर–III, चांदपोल से समस्त वार्डवासियों ने टूटी रोड की समस्या पोस्ट कर प्रशासन से समाधान की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि वार्ड 36 में सीवरेज लाइन डालने के लिए एक महीने पहले बनी हुई रोड उखाड़ कर काम तो पूरा कर लिया गया, न तो रोड रिपेयर किया गया न ही इसके गड्‌ढे ठीक से भरे। अब कॉलोनी में वाहन तो दूर पैदल चलने से भी लोग परेशान हो रहे हैं। प्रशासन से अपील है कि इसका समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… चांदपोल: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद उठा कचरा सीकर शहर के हरिराम विहार मार्ग, श्री कल्याण जी मंदिर चौराहा, चांदपोल से संजय सोनी ने नियमित कचरा न उठाए जाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी भी रोज नहीं आते। गली और पास के खाली प्लॉट में 15 दिन से कचरा जमा है लेकिन इसे साफ नहीं किया जा रहा है। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। सनवाली रोड: जेईएन दीपिका बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ सनवाली रोड, टोडी नगर से प्रेम सिंह ने गली की स्ट्रीट लाइटखराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि वीपीएस स्कूल के पास लगी रोड लाइट का बल्ब फ्यूज हो गया है। लेकिन इसे बदला नहीं गया है। अंधेरे से यहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी होती है। इस समस्या को प्राथिमकता से ठीक करवाते हुए विद्युत विभाग की जेईएन दीपिका पारीक ने समाधान करवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 2. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 3.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 4.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 5. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 6.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 7.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 8.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 9.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 10.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान