सीकर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से सड़क, बिजली, नाली, सफाई और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। इनमें कई समस्याओं पर संबंधित विभागों ने संज्ञान लेकर समाधान भी करवाया है। वहीं, कई इलाकों के लोग अब भी अपनी समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन हेमंत सैनी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' सिल्वर जुबिली रोड से शेर सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन काफी समय से लीकेज हो रही थी। इससे रोजाना हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन हेमंत सैनी ने मामले में संज्ञान लेकर पाइपलाइन लीकेज की समस्या का समाधान करवा दिया। उनकी तत्परता से पानी की बर्बादी भी रुकी और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। कंवरपुरा रोड के कुमावत नगर में बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई हल कंवरपुरा रोड स्थित कुमावत नगर से सचिन कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट काफी समय से बंद पड़ी हुई है। स्ट्रीट लाइट बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान करवा दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... भंवर कॉलोनी वार्ड 45 में बिजली केबल डालने के बाद सड़क खोदकर छोड़ी भंवर कॉलोनी वार्ड नंबर 45 से गिरधारी सिंह शेखावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि बिजली की केबल डालने के बाद सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से रास्ता खराब हो गया है। इससे क्षेत्रवासियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केबल डालने के बाद सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। कंवरपुरा रोड की पैराडाइज सिटी में सड़क नहीं बनी, खराब रास्ते से लोग परेशान कंवरपुरा रोड स्थित पैराडाइज सिटी से राजेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। सड़क नहीं होने के कारण रास्ता लगातार खराब हो रहा है और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने क्षेत्र में सड़क निर्माण करवाकर रास्ते को दुरुस्त करने की मांग की है। शास्त्री नगर में बिजली के खंभे पर करंट की समस्या, हादसे का खतरा शास्त्री नगर से दिनेश कुमार शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में लगे बिजली के खंभे पर करंट की समस्या बनी हुई है। खंभे पर करंट आने से आसपास के लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने बिजली विभाग से मामले की जांच करवाकर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। शांति नगर वार्ड 44 में नालियों की सफाई नहीं, समय पर नहीं आती कचरा गाड़ी शांति नगर से कैलाश वर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 44 में नालियों की सफाई नहीं हुई है। सफाई के अभाव में नालियों में गंदगी जमा हो रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में कचरा गाड़ी भी समय पर नहीं आती, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने नालियों की नियमित सफाई करवाने और कचरा गाड़ी समय पर भेजने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 2.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 3.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 4. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 5.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 6.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 7.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 8.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 9.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान 10.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जाट कॉलोनी में तीन साल से टूटी सड़क की समस्या का हुआ समाधान