सीकर में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… ज्योति नगर: 20 दिन से काम बंद, रास्ता भी नहीं खोला सीकर के पिपराली रोड से चैतन्य राय शर्मा ने ठेकेदार की लापरवाही से हो रही परेशानी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि 20 दिन पहले विश्वकर्मा मार्ग पर सीवरेज लाइन डालने के लिए पूरी गली की सड़क खोद दी गई। काम पूरा भी नहीं हुआ और बाद में बोर्ड लगाकर रास्ते को ही बंद कर दिया गया है। कनेक्शन वाले सीवरेज पाइप भी वहीं छोड़ दिए हैं। तब से यह पूरा रोड बंद पड़ा है। दुकानदार, स्थानीय लोग सभी परेशान हैं। राधा किशनपुरा: सड़क खोदी, घरों के आगे मिट्‌टी छोड़ी आरटीओ ऑफिस रोड, वंदे मातरम चौक, राधा किशनपुरा से समीर हुसैन ने भी चैतन्य जैसी ही परेशानी शेयर की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया है कि हाल ही हमारी कॉलोनी में सीवरेज लाइन बिछाने का काम किया गया था। लेकिन ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद भी न तो रेत का ढेर हटाया और न ही रास्ते को समतल करवाया। इससे दुकानों और घरों के आगे ऊंचे मिट्‌टी के ढेर लग गए हैं। पैदल चलना भी मुश्किल है। सबलपुरा गांव: टूटी सड़क, कीचड़ भरे रास्ते ही पहचान प्रदीप पचार ने सबलपुरा गांव की बदहाल तस्वीर भेजकर समस्या का समाधान करने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे गांव में न तो पक्की सड़क बनी हुई है न ही नालियां। घरों का पानी बाहर रास्तों और गलियों में जमा होता है जो अब कीचड़ में बदल चुका है। बारिश में ये रास्ता किसी तालाब जैसा हो जाता है, जिसे बच्चों–बुजुर्गों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। हमारी एक ही मांग है कि पक्की सड़क और पुख्ता ड्रेनेज सिस्टम बनाकर इस समस्या का समाधान करें। फतेहपुर रोड: गली में सड़क के नाम पर मिट्‌टी और कंक्रीट मोहल्ला नार्वान, फतेहपुर रोड से राकेश अग्रवाल ने कॉलोनी की जर्जर सड़कों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारी कॉलोनी में सालों से न तो पक्की सड़क बनी है न ही टूटी रोड की मरम्मत ही की गई है। इससे गली के लोगों को आने–जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के जेईएन हरिराम को भी इस बारे में कई बार अवगत करवाया है। लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… शास्त्री नगर: पोस्ट के बाद सुधारी पाइपलाइन लीकेज सीकर के रानी सती मंदिर, शास्त्री नगर निवासी उपेंद्र सिंह ने समस्या पोस्ट की थी कि उनके क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से पेयजल पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। इससे घरों में सप्लाई के समय पानी कम प्रेशर से आ रहा है। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने पाइपलाइन की मरम्मत कर लीकेज बंद कर दिया। इससे पानी की बर्बादी रुकी और लोगों को राहत मिली। धोबियों का मोहल्ला: एईएन वाजिद अहमद बने ‘स्टार ऑफिसर’ धोबियों के मोहल्ले से श्रवण कुमार ने नालियों में मलबा भरा होने की पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि विनायक लाइब्रेरी के पास वीवीएम स्कूल वाली रोड पर नालियां ओवरफ्लो होकर बह रही हैं। इससे पैदल आना–जाना भी मुश्किल हो गया है। समस्या पोस्ट होने के बाद सीकर नगर परिषद के एईएन वाजिद अहमद ने समाधान करवा दिया। रास्ता साफ होने से आने–जाने की समस्या भी दूर हो गई। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 2. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 3.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 4.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 5. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 6.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 7.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 8.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 9.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 10.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान