सीकर में निकाय चुनाव के बाद सीकर जिले में सीकर नगर परिषद समेत 13 निकायों में अब अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी है। कांग्रेस और भाजपा और निर्दलीय पार्षद बाड़ेबंदी में है। इसी बीच एक पुलिस अधिकारी के लंबी छुट्टी पर जाने का मामला चर्चा में है। BJP नेताओं की ओर से पुलिस अधिकारी को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं। जिले के 13 निकायों में 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग होनी है। पलसाना नगर पालिका में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष सीकर जिले में सीकर नगर परिषद, फतेहपुर नगर परिषद के साथ श्रीमाधोपुर, लोसल, रींगस, धोद, रामगढ़ शेखावाटी, खाटू, अजीतगढ़, नीमकाथाना और खंडेला में नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए सीधी टक्कर है। पलसाना नगर पालिका में अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। सीकर में मेयर प्रत्याशियों की प्रोफाइल चेयरमैन के लिए 21 को वोटिंग अब लक्ष्मणगढ़ में त्रिकोणीय और दांता नगर पालिका में चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। इसके अलावा निकायों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच आमने-सामने की सीधी टक्कर तय हो गई है। रामगढ़ शेखावाटी में निर्दलीय मकसूद भाटी को भाजपा का समर्थन है। अब चेयरमैन के लिए सभी जगह 21 सितंबर को वोटिंग होगी।