सीकर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सड़क, स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कई समस्याओं का समाधान करवाकर लोगों को राहत दी गई है, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान की मांग अब भी बनी हुई है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन अमित शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' सीकर रोड से सूरजभान ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में नाली की कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। इससे नाली में गंदगी जमा हो रही थी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद एईएन अमित शर्मा ने मामले में संज्ञान लेकर नाली की सफाई करवाकर समस्या का समाधान कराया। नागरिक की समस्या पर तत्परता से कार्रवाई करवाने के लिए आज के 'स्टार ऑफिसर' एईएन अमित शर्मा बने हैं। बीकानेर बाइपास पर बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई हल बीकानेर बाइपास से गणपत सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी हुई है। इससे रात के समय लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान करवा दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... पिपराली रोड पर होटल तंदूरी नाइट वाली गली पूरी तरह टूटी पिपराली रोड से ओमप्रकाश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि होटल तंदूरी नाइट वाली गली पूरी तरह टूट गई है। सड़क की हालत खराब होने के कारण लोगों को इस रास्ते से निकलने में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने सड़क की मरम्मत करवाकर रास्ते को दुरुस्त करने की मांग की है। शिव कॉलोनी, सबलपुरा में दो महीने से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट शिव कॉलोनी, सबलपुरा से विकास सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले दो महीने से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। लंबे समय से लाइट बंद होने के कारण रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। न्यू हाउसिंग बोर्ड शिवसिंहपुरा में एक साल से नहीं बनी सड़क न्यू हाउसिंग बोर्ड, शिवसिंहपुरा से प्रदीप पालीवाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में सड़क का निर्माण हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन सड़क अभी तक नहीं बनाई गई है। सड़क नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण करवाने की मांग की है। दासा की ढाणी में कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट दासा की ढाणी से मनमोहन कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में काफी दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। रात के समय रोशनी नहीं होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बंद स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 2. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 3.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 4.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 5. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 6.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 7.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 8.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 9.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 10.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान