सीकर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से पानी लीकेज, जलभराव, बिजली कटौती, टूटी पाइपलाइन और बंद स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। लोगों ने अपनी रोजमर्रा की परेशानियों को भास्कर समाधान पर पोस्ट कर संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित किया है। अच्छी बात यह है कि इनमें से कुछ समस्याओं पर संबंधित विभागों ने कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत भी दी है। वंदे मातरम चौक और सिल्वर जुबिली रोड की समस्याओं का समाधान होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली है। वहीं, अन्य इलाकों के लोग अपनी समस्याओं के जल्द समाधान का इंतजार कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन हेमंत सैनी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' सिल्वर जुबिली रोड से आरिफ अली ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में काफी दिनों से ट्यूबवेल का पाइप टूटा हुआ है। पाइप टूटने के कारण पानी लगातार सड़क पर बह रहा था और वहां पानी जमा हो रहा था। इससे सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन हेमंत सैनी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम के माध्यम से कार्रवाई करवाई। ट्यूबवेल के टूटे पाइप की समस्या का समाधान होने के बाद सड़क पर पानी जमा होने की परेशानी दूर हुई। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। समस्या पर कार्रवाई कर जल्द समाधान करवाने के लिए जेईएन हेमंत सैनी को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। एक साल से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई हल वंदे मातरम चौक से शुभम ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट पिछले एक साल से बंद पड़ी है। लाइट को पहले भी 3 से 4 बार ठीक करवाया जा चुका था, लेकिन समस्या दोबारा बनी हुई थी। लाइट बंद रहने से रात के समय लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान कर दिया गया। लाइट चालू होने से रात के समय लोगों को अंधेरे से राहत मिली और आवागमन भी आसान हुआ। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... पानी लीकेज से घरों में पानी के साथ आ रही मिट्टी कंवरपुरा रोड, कुमावत नगर से सचिन कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पालवास रोड के वार्ड नंबर 27 में पानी की लाइन में लीकेज है। लीकेज के कारण घरों में आने वाले पानी के साथ मिट्टी भी आ रही है। इससे लोगों को पानी की गुणवत्ता को लेकर परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से पानी की पाइपलाइन की जांच करवाकर लीकेज ठीक कराने की मांग की है। हल्की बारिश में ही सड़कों पर भर जाता है पानी डोलियों का बास से विनोद सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में थोड़ी सी बारिश होते ही सड़कों पर पानी भर जाता है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद रास्तों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने पानी की निकासी की व्यवस्था कर जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। बिना सूचना बिजली कटौती से लोग परेशान फतेहपुर रोड, डोलियों का बास से नरेश शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। बिना सूचना के बिजली काट दिए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बार-बार बिजली जाने से रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से बिजली कटौती की समस्या का समाधान करने की मांग की है। वार्ड 44 में 6 महीने से टूटी पानी की पाइपलाइन वसंत विहार से सुशील ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 44 में पानी की पाइपलाइन करीब छह महीने से टूटी हुई है। लंबे समय से पाइपलाइन की मरम्मत नहीं होने के कारण पानी से जुड़ी समस्या बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से टूटी पाइपलाइन की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन हेमंत सैनी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, नाली, सफाई और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 2. जेईएन निधि बनी आज की 'स्टार ऑफिसर':शहर में जनसमस्याओं के समाधान पर कार्रवाई जारी, कुछ शिकायतों से मिली राहत 3.भास्कर समाधान का असर::जलभराव की समस्या का समाधान करवाने वाले जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4.जेईएन पिंकी मीणा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':मोचीवाड़ा रोड पर सीवर के गंदे पानी की समस्या का हुआ समाधान 5. ‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:महीनों से बंद रोड लाइट चमकी,बिजली के खंभे की समस्या भी हुई दूर, एईएन वाजिद अली बने 'स्टार ऑफिसर' 6.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 7. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 8.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 9.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 10. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर'