सीकर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने विरोध जताया। पहले तो अंबेडकर पार्क से लेकर कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। यह रैली बजरंग कांटा और सिल्वर जुबली रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में जबरन घुसने की कोशिश इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जबरन घुसने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस के द्वारा उन्हें रोक लिया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के सामने ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इसके बाद सभी लोग वहां से रवाना हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर यह प्रोटेस्ट कर रही है। निर्वाचन आयोग के द्वारा लगातार गड़बड़ियां की जा रही है। राजस्थान में भी SIR के नाम पर बड़ी गड़बड़ी हुई। हालांकि पुरानी वोटर लिस्ट के आधार पर ही चुनाव हुए। प्रदेश में हाल ही में हुए निकाय चुनाव में भी पुलिस और प्रशासन का गलत उपयोग करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पार्षदों की खरीद फरोख्त करवाई। अब विपक्षी दलों को को डराने-धमकाने के लिए ED,CBI की रेड कार्रवाई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके वह सत्ता पर काबिज हो जाए। लेकिन अब भाजपा की तानाशाही किसी हाल में नहीं चलने देंगे।