सीकर जिले में 18 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। वही बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए घर से निकली युवती लापता हो गई। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है। 18 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसके परिचित युवक ने उसके साथ रेप किया। रेप करने के दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर भी कई बार रेप किया। बैंक गई युवती लापता 20 साल की युवती के लापता होने के मामले में उसके भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 18 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे युवती घर से पैसे जमा करवाने के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। युवती की काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। एक महिला गायब वहीं जिले में एक महिला के भी लापता होने का मामला सामने आया है। जिसकी सास का आरोप है कि उनकी बहू घर से जेवरात भी लेकर चली गई। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।