सीकर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आधी रात को भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया। घरों-मंदिरों में मिश्री मावे का भोग लगाकर बधाइयां बांटी गई। सुभाष चौक, जाट बाजार और कल्याण धाम में मटकी फोड़कर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर लाखों श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। श्याम भक्तों ने सभी 14 लाइनों में लगकर हाथ में गुलाब लिए बाबा श्याम के दर्शन किए। सभी रास्तों में सुचारू किया गया ट्रैफिक सीकर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कई जगह धार्मिक आयोजन हुए। प्रमुख रूप से सुभाष चौक स्थित गोपीनाथजी मंदिर, कल्याण धाम और जाट बाजार के आयोजनों में भारी भीड़ रही। डोलियों का बास और राधाकिशनपुरा में भी कान्हा जन्म पर उत्साह रहा। सीकर ट्रैफिक इंचार्ज CI मनोज भाटीवाड़ ने बताया कि जन्माष्टमी के सभी कार्यक्रम संपन्न होंने के बाद सभी रास्तों पर ट्रैफिक सुचारू कर दिया गया है।