सीकर में आज तीखी धूप निकली है, इससे गर्मी और उमस भी बढ़ी है। हालांकि आज हल्की बूंदाबांदी की संभावन है। इस बार मानसून की बारिश भी कमजोर रही। मानसून की ट्रफ लाइन बार-बार शिफ्ट होने की वजह से सीकर में औसत से भी 7% कम हुई है। अब अगले 2 दिन में छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार शाम को हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। बात करें, सीकर के तापमान की तो फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में पिछले 3 दिन से लगातार मौसम बदल रहा है। आज सुबह से जिले के पूर्वी इलाकों में मामूली बादल छाए हैं और उमस बनी हुई है। इस साल मानसून के फर्स्ट और सेकंड फेज में अच्छी बारिश नहीं हुई। अगले 24 घंटे हल्की बूंदाबांदी संभव है। इसके बाद मौसम ड्राई रहेगा। बीती रात हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। आज सुबह से सीकर में गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हैं। सीकर समेत शेखावाटी इलाके में अभी तक औसत से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार- इस बार अल नीनो और वेदर डिस्टर्बेंस की वजह से बरसाती हवाओं की डायरेक्शन बदल गई। अब मानसून की विदाई तक तेज बारिश का‌ कोई पूर्वानुमान नहीं है। सीकर में 2 दिन पहले हुई बारिश के बाद अब फिर से गर्मी बढ़ गई है।