सीकर नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशी प्रचार में लगे है। मैदान में बिग बॉस फेम एजाज खान भी उतर गए हैं। वे वार्ड 3 में कांग्रेस प्रत्याशी आबिद हसन और वार्ड नंबर 64 में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद शोएब के समर्थन में वोट मांगने आए। उन्होंने लोगों से दोनों को जिताने की अपील की। वार्ड 33 से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सोलंकी ने साइकिल चलाकर प्रचार किया। वहीं रात को वार्ड 30 से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद रफीक को मोहल्ले वासियों ने रसगुल्ला से तौला। इस दौरान जेसीबी पर तराजू को लटकाया गया। वहीं वार्ड 27 से भाजपा प्रत्याशी चतुर्भुज कुमावत को 88 किलो केलों से तौला गया। कांग्रेस ने आज अपना संकल्प-पत्र भी जारी कर दिया। वहीं वार्ड 53 के लोगों ने धन्ना दरोगा की ढाणी में सड़क नहीं होने और जलभराव की समस्या से परेशान होकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। वार्ड में जगह-जगह इसके पोस्टर भी लगाए गए है। बता दें कि यहां 64 वार्डों के लिए मतदान होगा। वार्ड 65 में कांग्रेस की जीत हो चुकी है। सीकर नगर परिषद में कांग्रेस की पहली जीत