11 सितंबर को सीकर नगर परिषद के 64 वार्डों में वोटिंग के लिए आज प्रचार खत्म हो गया। आखिरी समय में सभी प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया। बुधवार को सीकर में कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। वार्ड नंबर 53 में कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन कुमार सैनी को उनके समर्थकों ने क्रेन से हवा में लटकाकर केलों से तौला। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। सीकर के वार्ड नंबर 27 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश किरोड़ीवाल को 58 किलो सिक्कों से तौला गया। प्रचार खत्म होने के बाद प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए और महिलाएं घर-घर जाकर प्रचार करती नजर आई। जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है