सीकर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सीवरेज लाइन जाम होने, नाली में कचरा जमा होने, बिजली के तार नीचे लटकने, सड़क पर पानी भरने और सड़क नहीं बनने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इन समस्याओं के कारण लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की गई कुछ समस्याओं पर संबंधित विभागों ने कार्रवाई कर समाधान करवाया है। इससे लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याएं अभी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन विकास बने आज के 'स्टार ऑफिसर' आदर्श कॉलोनी से नवीन ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले चार साल से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। सड़क नहीं बनने के कारण स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को आने-जाने में भी दिक्कत होती थी। समस्या 'भास्कर समाधान' पर सामने आने के बाद एईएन विकास ने मामले का संज्ञान लेकर सड़क निर्माण से जुड़ी समस्या का समाधान करवाया। सड़क का काम होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान करवाने पर एईएन विकास को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। नवलगढ़ रोड पर पांच दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू नवलगढ़ रोड से सविता कुमारी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या 'भास्कर समाधान' पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक करवा दिया गया। लाइट चालू होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... गुलाब की कोठी में सीवर लाइन जाम, नाली में भी जमा कचरा गुलाब की कोठी से सुशील कुमार सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर लाइन जाम पड़ी है। इसके साथ ही नाली में भी काफी कचरा जमा हो गया है। सीवर लाइन और नाली की सफाई नहीं होने से क्षेत्र में गंदगी की समस्या बढ़ रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से सीवर लाइन की सफाई करवाने और नाली से कचरा हटाने की मांग की है। कंवरपुरा रोड पर जमीन तक लटक रहे बिजली के तार, हादसे का खतरा कंवरपुरा रोड से मुरली जोशी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली के तार काफी नीचे तक लटक रहे हैं। तार जमीन के नजदीक होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए परेशानी और हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से बिजली के तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर करवाने की मांग की है। फतेहपुर रोड पर सड़क पर जमा पानी, आवागमन में परेशानी फतेहपुर रोड, पठानों का रास्ता से मोसिम पठान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क पर पानी जमा हो गया है। सड़क पर पानी भरा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी इस रास्ते से निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से पानी की निकासी करवाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। भाटी कॉलोनी की गली में सड़क नहीं, लोगों को आने-जाने में परेशानी सड़क नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी होती है। बारिश के समय रास्ते की स्थिति और खराब होने की समस्या भी सामने आ सकती है। उन्होंने संबंधित विभाग से गली में सड़क निर्माण करवाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. जेईएन निधि चौधरी बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':खुले चैंबर, जलभराव, खराब स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 2. एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट और नाली ब्लॉक होने जैसी समस्याएं आई सामने 3.पिपराली रोड पर बिजली कटौती की समस्या हुई दूर:स्ट्रीट लाइट, नालियों की खराब स्थिति, जलभराव और सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याएं सामने आई 4. ‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:वार्ड 46 में बेसहारा कुत्तों और हेडा चौक पर लीकेज पाइपलाइन की समस्या हुई दूर, एईएन किरण बनीं 'स्टार ऑफिसर' 5.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 6. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 7.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 8.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 9. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 10.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई