सीकर जिले के 10 नगर निकायों में वोटिंग खत्म हो गई है। सीकर में आज शाम 6 बजे तक 79.23 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान फतेहपुर कस्बे में वार्ड 14 के कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच पत्थरबाजी हो गई। इस घटना में 2 लोग चोटिल हुए हैं। सूचना पर एडिशनल एसपी डॉ तेजपाल सिंह मौके पर पहुंचे हैं। दरअसल, सीकर जिले में 2 चरणों में निकाय चुनाव हैं। बुधवार को पहले चरण में फतेहपुर नगर परिषद तथा लक्ष्मणगढ़, पलसाना, दांता, रींगस, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, खंडेला, नीमकाथाना और खाटूश्यामजी नगर पालिका में वोटिंग हो रही है। जिले के बाकी 4 निकायों में 11 सितंबर को वोटिंग होगी। सभी निकायों के वोटों की काउंटिंग 14 सितंबर को होगी। चुनाव से जुड़े अपडेट… सीकर के 10 निकायों में वोटिंग प्रतिशत आज पहले चरण के चुनाव में सीकर जिले में 10 नगर निकायों के कुल 3.06 लाख से ज्यादा वोटर हैं, जो 1230 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी फतेहपुर नगर परिषद में हैं, यहां 55 वार्डों में 188 प्रत्याशी हैं। सीकर के नगर निकायों में वोटर्स की संख्या-