राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों की घोषणा हो चुकी है। सीकर जिले में 3 चरणों में चुनाव होंगे। जिले में पंच और सरपंच पद के लिए 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवम्बर को वोटिंग होगी। इसका रिजल्ट मतदान समाप्त होने के बाद जारी होगा। 6 नवंबर को धनतेरस है और पांच पंचायत समितियों में पंच-सरपंच की इस दिन वोटिंग होगी। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 29 अक्टूबर,4 नवम्बर और 14 नवंबर को वोटिंग होगी। इनका रिजल्ट देवउठनी एकादशी के दिन 20 नवंबर को जारी होगा। आपके गांव में कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे, पढ़िए पूरा कार्यक्रम जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला के लिए रिजर्व बता दें कि सीकर में इस बार जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला के लिए रिज़र्व है। पिछली बार 39 सीटों पर चुनाव हुआ था, इस बार 49 सीटों पर चुनाव होगा।