सीकर में 3 चरणों में पंचायतीराज चुनाव होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- सीकर जिले में दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में चुनाव होंगे। वोटिंग से काउंटिंग पूरी होने तक जिला प्रमुख-उप प्रमुख और प्रधान-उपप्रधान समेत सभी उम्मीदवारों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। सभी ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लागू है। उपप्रधानों के चुनाव खत्म होने तक आचार संहिता लागू रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- पंचायतीराज चुनावों में खर्च की अधिकतम सीमा जिला परिषद सदस्य के लिए 3 लाख, पंचायत समिति सदस्य के लिए 1.5 लाख और सरपंच के लिए 1 लाख रुपए निर्धारित की गई है। वन स्टेट-वन इलेक्शन के तहत चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। पहले चरण में 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को वोटिंग होगी। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 29 अक्टूबर, 4 नवंबर और 14 नवंबर को वोटिंग होगी। इनका रिजल्ट देवउठनी एकादशी के दिन 20 नवंबर को जारी होगा। आपके गांव में कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे, पढ़िए पूरा कार्यक्रम जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला के लिए रिजर्व बता दें कि सीकर में इस बार जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला के लिए रिजर्व है। पिछली बार 39 सीटों पर चुनाव हुआ था। वहीं इस बार 49 सीटों पर चुनाव होगा।