सीकर में कल सुबह 11 बजे जिला परिषद सभागार में पंचायतीराज की लॉटरी होगी। लॉटरी में 49 जिला परिषद सदस्यों, 16 पंचायत समितियों के प्रधान और 304 सदस्यों की कैटेगरी का रिजर्वेशन होगा। चुनावी माहौल शहरों से निकलकर अब गांवों में पहुंच गया है। सीकर जिले में पंचायतीराज चुनाव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि सीकर में जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला के लिए रिजर्व है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) आशीष मोदी ने बताया कि कल जिला मुख्यालय पर लॉटरी के बाद ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित उपखंड मुख्यालयों पर निकाली जाएगी। 23-24 सितंबर को पंचायतीराज संस्थाओं के पदों की रिजर्वेशन लॉटरी पंचायतीराज अधिनियम-1994 के अनुसार जिला परिषद सदस्यों, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों की कैटेगरी वाइज रिजर्वेशन और महिला रिजर्वेशन की लॉटरी 23 सितंबर को जिला परिषद सभागार में निकाली जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और संबंधित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में निकलेगी। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव-2026 के तहत 23 व 24 सितंबर को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला आरक्षण का निर्धारण और श्रेणीवार आवंटन किया जाएगा। सीकर जिला परिषद सीकर में पंचायती राज चुनावों की लॉटरी को लेकर उत्सुकता चरम पर है। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण मिलेगा। लॉटरी होने के साथ ही उम्मीदवार भी मैदान में आजाएंगे। सबसे ज्यादा जोर-आजमाइश गांवों में सरपंच-वार्ड पंच के चुनाव में देखने को मिलेगी। सीकर में जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला कैटेगरी के लिए आरक्षित है। जिले की खंडेला पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 37 वार्ड हैं, जबकि 9 पंचायत समितियों में ST कैटेगरी के लिए 1 वार्ड भी रिजर्व नहीं है। पंचायत समिति सदस्यों का रिजर्वेशन