सीकर जिले में सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 1.07 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। वहीं एक महिला क्रिप्टो में डबल प्रॉफिट के लालच में आकर साइबर ठगी का शिकार हो गई। अब दोनों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीनियर सिटीजन कार्ड का झांसा देकर 1.07 लाख की ठगी 69 साल के बुजुर्ग नथमल के अनुसार उनके पास कॉल आया था। कॉल करने वाले ने उन्हें कहा कि वह पंजाब नेशनल बैंक से बात कर रहा है। वर्तमान में बैंक के द्वारा 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के सीनियर सिटीजन कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिससे उन्हें बैंकिंग में कई प्रॉफिट मिल रहे हैं। इस तरह बातों में लगाकर कॉल करने वाले ने नथमल को ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद नथमल के अकाउंट से 1.07 लाख रुपए निकल गए। क्रिप्टो में डबल प्रोफिट का लालच देकर ठगी 26 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि क्रिप्टो में इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा उनका वॉलेट बनाया गया। क्रिप्टो में जब प्रॉफिट बढ़ता गया तो उसे निकालने के नाम पर 1.94 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। लेकिन प्रॉफिट का एक भी पैसा उन्हें नहीं मिला। इन दोनों ही मामलों में बैंक अकाउंट से जो राशि निकली वह अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुई है। जिसके बाद अब पुलिस बैंक अकाउंट डिटेल के आधार पर आरोपियों का पता लग रही है।