सीकर में मंदिर की साइड की खिड़की तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल किया गया। वहीं एक कोचिंग स्टूडेंट भी लापता हो गया। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है। साइड की खिड़की तोड़कर मंदिर में चोरी सीकर के कोतवाली थाना इलाके में धोद रोड पर स्थित ज्योति हनुमान मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोरों ने 9 सितंबर की रात साइड की खिड़की तोड़कर मंदिर से दानपात्र में रखे रुपए सहित अन्य सामान चोरी कर कर कर लिया। कोचिंग स्टूडेंट लापता सीकर में 18 साल के कोचिंग स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। 18 साल के स्टूडेंट की मां के अनुसार उनका बेटा नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा है। जो 8 सितंबर की सुबह करीब 6:30 बजे घर से बैग लेकर निकला था। जो अब तक वापस नहीं लौटा है। नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल किया सीकर में नाबालिग लड़की के अश्लील वीडियो को वायरल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।