सीकर में आज तेज धूप निकली है। आसमान साफ होने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। धूप बढ़ने की वजह से लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। सीकर में इस बार मानसून की बारिश कमजोर रही। मानसून की ट्रफ लाइन बार-बार शिफ्ट होने की वजह से सीकर में औसत से भी 8% फिर धीमी हो गई है। 12 सितंबर को हल्की बारिश होने का अनुमान है। सीकर में पिछले 3 दिन से सीकर में मौसम ड्राई बना हुआ है। आज सुबह से सीकर जिले के पूर्वी इलाकों में हल्के बादल छाए हैं और उमस बनी हुई है। सीकर में इस साल मानसून के फर्स्ट और सेकंड फेज में अच्छी बारिश नहीं हुई। अगले 24 घंटे मौसम ड्राई रहेगा। बीती रात हवा नहीं चलने से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। आज सुबह से सीकर में गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हैं। सीकर समेत शेखावाटी इलाके में अभी तक औसत से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शेखावाटी में वेदर डिस्टर्बेंस की वजह से बरसाती हवाओं की डायरेक्शन बदल गई। फिलहाल तेज बारिश का‌ कोई पूर्वानुमान नहीं है। सीकर में 3 दिन पहले हुई बारिश के बाद अब फिर से गर्मी बढ़ गई है। बात करें, सीकर के तापमान की तो सीकर जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर जिला मुख्यालय पर आज बादलवाही कम होने से धूप में तेजी है और उमस बनी हुई है। इस कारण तापमान भी स्थिर बना हुआ है।