सीकर में आज और कल हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि सुबह से धूप में तेजी है। धूप बढ़ने की वजह से लाेग गर्मी से परेशान हैं। सीकर में इस बार मानसून की बारिश कमजोर है। मानसून मीटर देखें तो जिलेभर में औसत से भी कम बारिश हुई है। हालांकि आज और कल कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। अब फिलहाल तेज बारिश होने का कोई पूर्वानुमान नहीं है। सीकर में पिछले 8 दिन से सीकर में मौसम ड्राई बना हुआ है और अब आगे भी मौसम में ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है। आज सुबह से सीकर में हल्के बादल छाए हैं और उमस बनी हुई है। अब 29 अगस्त तक मौसम मिलाजुला रहेगा। हल्की बारिश की संभावना के बीच उमस और बादलवाही जारी रहेगी। बीती रात हवाएं नहीं चलने से न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा। बात करें, सीकर के तापमान की तो सीकर जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में आज बादलवाही कम होने से धूप में तेजी है और उमस बनी हुई है। इस कारण तापमान भी लगभग स्थिर बना हुआ है।