सीकर के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बीती रात ग्रामीण इलाकों में ठंडी हवा चली, आज सुबह से तेज धूप निकल रही है। आज सुबह हवा चलने से लोगों को उमस से राहत है। सीकर में इस बार मानसून की बारिश कमजोर है। मानसून मीटर देखें तो जिलेभर में औसत से 7% कम बारिश हुई है। हालांकि आज कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। अभी तेज बारिश होने का कोई पूर्वानुमान नहीं है। सीकर में आगे भी मौसम में ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है। आज सुबह से सीकर में बादल नहीं हैं और अब 2 अक्टूबर तक मिलाजुला मौसम रहेगा। हल्की बारिश की संभावना के बीच उमस और बादलवाही जारी रहेगी। बीती रात जिला मुख्यालय पर हवाएं नहीं चलने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज बात करें, सीकर के तापमान की तो सीकर जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में आज मामूली बादलवाही के साथ ही धूप में तेजी है और उमस भी बनी हुई है। इस कारण तापमान बढ़ा है।