सीकर के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। रात से ठंडी हवा चलने के कारण आज गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने जिले में अगले 2 ड्राई मौसम रहने का अनुमान जताया है। जिले में 9 अक्टूबर से मौसम में हल्का परिवर्तन देखने को मिल सकता है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सुबह का न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में दिन-रात के तापमान में बदलाव देखने को मिला है। 2 दिन ड्राई रहेगा मौसम जयपुर मौसम केंद्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के अनुसार, सीकर में अब 2 दिन मौसम ड्राई रहेगा। आसमान साफ होने के कारण दिन-रात के तापमान में फर्क बढ़ने का अनुमान है। इस बार सीकर समेत शेखावाटी इलाके में मानसून की औसत से भी 10% कम बारिश हुई। राजस्थान से मानसून की औपचारिक विदाई हो चुकी है। अब रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।