सिरोही के अरावली होम्स में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। चोर सोने के जेवर, चांदी के सिक्के और 80 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। पीड़ित पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कोतवाली पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को वह अहमदाबाद गए हुए थे। उनके पीछे से चोरों ने घर का ताला तोड़ा और एक दरवाजे का लॉक काटकर अंदर घुस गए। पुलिस जांच में जुटी चोरों ने घर में रखा सारा सामान बिखेर दिया। जांच करने पर पता चला कि सोने का एक हैंड ब्रेसलेट, एक चेन, 4 अंगूठी और 5 फिनी समेत कुल 4.50 तोले सोने के जेवर चोरी हुए हैं। इसके अलावा, 360 ग्राम चांदी के सिक्के और पायल के साथ 80 हजार रुपए नकद भी चुराए गए। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।