सिरोही के पिंडवाड़ा तहसील क्षेत्र में मेसर्स कमलेश मेटाकास्ट प्राइवेट लिमिटेड की प्रस्तावित खनन परियोजना का विरोध हो रहा है। इसके विरोध में भारजा गांव के ग्रामीणों ने बीती रात एक आम सभा बुलाई। इसमें ग्रामीणों ने आगामी पंचायती राज चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया। ग्रामीणों ने एकमत होकर कहा कि जब तक यह खनन परियोजना रद्द नहीं होती, वे जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच के चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। वे मतदान का बहिष्कार करेंगे। इलाके में इस परियोजना को लेकर लगातार विरोध और नाराजगी है। इस चुनाव बहिष्कार के ऐलान के बाद प्रशासन और सरकार का ध्यान इस मुद्दे पर गया है। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस पर क्या कदम उठाते हैं। यह खनन परियोजना चार ग्राम पंचायतों के करीब एक दर्जन गांवों में प्रस्तावित है।