सिरोही में रोहिड़ा थाना इलाके में एक खेत में गांजे की अवैध खेती पकड़ी गई है। साथ ही अन्य खेत से विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है। यहां से गांजे के 530 हरे पौधे बरामद किए गए। इस दौरान 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी अजय सिंह राठौड़ के अनुसार मिली सूचना के आधार पर पुलिस को एक खेत में मक्का और अरंडी की खेती के बीच गांजे के पौधे मिले। इन पौधों का कुल वजन 31 किलो 190 ग्राम था। पुलिस ने मौके से खेत मालिक को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज किया है। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस को अरोड़ा थाना क्षेत्र के बिजली फली तकिया स्थित खेत से 9 मीटर कोडेक वायर, 85 डेटोनेटर और 77 एक्सप्लोसिव ट्यूब भी मिले। पुलिस ने इन्हें जब्त कर विस्फोटक अधिनियम के तहत अर्जुन राम पुत्र भगाराम गमेती भील को भी गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों ही मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है।