सिरोही में शहर की डाबी लाइन में सोमवार दोपहर एक 14 साल की नाबालिग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर शहर कोतवाल कैलाश दान और सहायक उप निरीक्षक सत्येंद्र रतन मौके पर पहुंचे। नाबालिग ने अपने घर में फंदा लगाया। परिजनों ने बंद कमरे को धक्का देकर खोला तो वह फंदे पर लटकी मिली। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। दोनों बड़े भाई गए थे स्कूल, खुद नहीं गई पुलिस को नाबालिग से या उसके सामान में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। परिजनों ने बताया कि नाबालिग 7वीं कक्षा की छात्रा थी। वह रोज स्कूल जाती थी, लेकिन सोमवार को जूते धोने के बहाने स्कूल नहीं गई। उसके 2 बड़े भाई स्कूल गए थे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को नीचे उतरवाया। एम्बुलेंस से शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की है।