सिरोही जिले में विश्व हृदय दिवस पर खांबल गांव में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एसबीआई फाउंडेशन और आंचल चैरिटेबल ट्रस्ट ने यह कार्यक्रम स्कूल और समुदाय स्तर पर आयोजित किया। इसमें डॉक्टरों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय बताए। डॉ. हिमांशु शर्मा ने बताया कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रोज कसरत, पौष्टिक खाना और अच्छी जीवनशैली जरूरी है। उन्होंने तनाव कम करने और तंबाकू जैसे हानिकारक पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी। लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल और समुदाय से कुल 270 लोग शामिल हुए। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी ली। कार्यक्रम का मकसद ग्रामीण इलाकों के लोगों को हृदय रोगों से बचाने के लिए स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना था।