सिरोही जिले में पंचायती राज चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में शिवगंज, कालंद्री, मंडार और आबूरोड में चुनाव होंगे। दूसरे चरण में रेवदर, भावरी, पिंडवाड़ा और सिरोही पंचायत समिति के चुनाव होंगे। पहले चरण की शिवगंज, कालंद्री, मंडार और आबूरोड में पंच-सरपंच चुनाव 25 अक्टूबर को होंगे। वहीं, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव 23 अक्टूबर को होंगे। इसी प्रकार दूसरे चरण की रेवदर, भावरी, पिंडवाड़ा और सिरोही पंचायत समिति में पंच-सरपंच चुनाव 31 अक्टूबर को होंगे। वहीं, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव 29 अक्टूबर को होंगे।