पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में सिरोही जिले की चार पंचायत समितियों में शाम 6 बजे तक औसतन 67.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। आबूरोड पंचायत समिति 76.49 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही, जबकि कालंद्री में सबसे कम 57.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मंडार में 71.40 प्रतिशत और शिवगंज में 63.33 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 7 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदाता सरपंच और वार्ड पंच चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। आबूरोड में सबसे ज्यादा, कालंद्री पिछड़ा आबूरोड में सबसे ज्यादा, कालंद्री में सबसे कम मतदान चारों पंचायत समितियों में मतदान जारी पहले चरण के मतदान के दौरान जिले की चारों पंचायत समितियों में मतदाता उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। आबूरोड में मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक रहा, जबकि कालंद्री में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। आबूरोड और मंडार में मतदान की रफ्तार तेज आबूरोड मतदान में आगे, कालंद्री सबसे पीछे चार पंचायत समितियों में सरपंच-पंच के लिए चुनाव पहले चरण में शिवगंज, मंडार, कालंद्री और आबूरोड पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। शिवगंज में 28 सरपंच और 292 वार्ड पंच पदों, मंडार में 22 सरपंच और 198 वार्ड पंच पदों, कालंद्री में 20 सरपंच और 188 वार्ड पंच पदों तथा आबूरोड में 43 सरपंच और 391 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। प्रशासन ने पहले ही पूरी कर ली थीं तैयारियां जिला प्रशासन ने मतदान से एक दिन पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। साथ ही मतदान केंद्रों पर आने वाले बुजुर्ग मतदाताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए थे। मतदान से पहले चाय की दुकानों पर चुनावी चर्चा मतदान शुरू होने से पहले सुबह करीब 6:30 बजे से ही चाय की दुकानों पर चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद मतदाता धीरे-धीरे केंद्रों पर पहुंचने लगे। अब सभी की नजरें चारों पंचायत समितियों में मतदान के बढ़ते प्रतिशत पर टिकी हैं।