सिरोही में जिला मुख्यालय पर राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता जारी है। 17 और 19 वर्ष के छात्र-छात्रा वर्ग के खिलाड़ी पूरे जोश के साथ अपना हुनर दिखा रहे हैं। नॉकआउट चरण में अधिकांश मुकाबले एकतरफा रहे। टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर अगले दौर में जगह बनाई। उप जिला शिक्षा अधिकारी लेरा राम और मीडिया सहयोगी गोपाल सिंह राव के अनुसार, 17 वर्ष छात्रा वर्ग में जोधपुर, पाली, जयपुर, टोंक और भीलवाड़ा ने जीत दर्ज की। छात्र वर्ग में नागौर, जयपुर द्वितीय और दौसा अगले दौर में पहुंचे। 19 वर्ष छात्रा वर्ग में ब्यावर ने चित्तौड़गढ़ को हराया। छात्र वर्ग में झुंझुनूं, गंगानगर, बीकानेर और खैरथल-तिजारा ने भी मुकाबले जीते। संयुक्त संचालन सचिव हेमलता मिस्त्री ने खिलाड़ियों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा बताई। आगे के मुकाबले और रोमांचक होने की उम्मीद है।