सिरोही के नए एसपी डॉ. अजय सिंह राठौड़ ने सोमवार सुबह अपना पदभार संभाला। शाम को उन्होंने सिरोही शहर में रूट मार्च किया। इस दौरान कोतवाली पुलिस की टीम उनके साथ थी। पदभार ग्रहण करने के बाद, एसपी राठौड़ देर शाम कोतवाली पहुंचे। उन्होंने शहर कोतवाल से शहर के बारे में जानकारी ली। इसके बाद, उन्होंने कोतवाली टीम के साथ शहर का रूट मार्च शुरू किया। कोतवाली से निकलकर वे सरजावाव गेट पहुंचे। वहां से शहर के बाजार से पैदल घूमते हुए पैलेस रोड आए और फिर वापस कोतवाली गए। इस दौरान उन्होंने शहर की गतिविधियों, भीड़भाड़ वाले सदर बाजार, वाहनों के आने-जाने और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने खरीदारी करने वाले लोगों को होने वाली दिक्कतों को भी देखा।