बारां के सीताबाड़ी में शारीरिक शिक्षक संघ जिला बारां का जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें एसीबीईओ शाहाबाद भरत कुमार मेहता मुख्य अतिथि थे। उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शारीरिक शिक्षा मान सिंह राजावत ने अध्यक्षता की। अधिवेशन में जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मेहरा, किशनगंज ब्लॉक अध्यक्ष शराफत पठान, शाहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह मेहता, अटरू ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र धूलिया और अंता ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मुरारी मीणा भी मौजूद थे। मुख्य अतिथि भरत कुमार मेहता ने कहा कि प्रिं​​​सिपल के बाद शारीरिक शिक्षक ही स्कूल में अनुशासन का आधार होते हैं। उनके बिना स्कूल में पढ़ाई का सही माहौल नहीं बन पाता, इसलिए सभी को ईमानदारी से अपना काम करना चाहिए। मान सिंह राजावत ने शारीरिक शिक्षकों की मांगें सुनीं और उच्च अधिकारियों से बात कर समाधान का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मेहरा ने कहा कि संगठन सबसे ऊपर है और सभी को मिलकर काम करना चाहिए। आखिर में, जिलाध्यक्ष ने अपनी जिला और ब्लॉक कार्यकारिणियों को खत्म कर सत्र 2026-27 के लिए चुनाव का प्रस्ताव रखा। इसे सभी ने मान लिया। वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार मेहता और सपना अवस्थी ने सत्यनारायण मेहरा को दोबारा निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना और उन्हें शपथ दिलाई। चंदन सिंह मेहता ने आभार जताया, जबकि नारायण सिंह जादौन और यदुनंदन मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।