दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने सोगरिया–मथुरा–सोगरिया के बीच अनारक्षित दैनिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 02921/02922 का संचालन 14 से 26 अक्टूबर 2026 तक रोजाना किया जाएगा। इससे कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, करौली और भरतपुर क्षेत्र के यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 10 कोच सहित कुल 12 कोच होंगे। ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित रहेगी, इसलिए यात्री सामान्य टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 02921 सोगरिया–मथुरा सुपरफास्ट स्पेशल 14 से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे सोगरिया से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 9:28 बजे इंद्रगढ़, 10 बजे सवाई माधोपुर, 10:45 बजे गंगापुर सिटी, 11:13 बजे श्री महावीरजी, 11:28 बजे हिंडौन सिटी, 11:48 बजे बयाना जंक्शन और दोपहर 12:18 बजे भरतपुर जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में शाम 5:10 बजे मथुरा से होगी रवाना वापसी में गाड़ी संख्या 02922 मथुरा–सोगरिया सुपरफास्ट स्पेशल प्रतिदिन शाम 5:10 बजे मथुरा से रवाना होगी। यह शाम 5:38 बजे भरतपुर जंक्शन, 6:08 बजे बयाना जंक्शन, 6:33 बजे हिंडौन सिटी, 6:45 बजे श्री महावीरजी, शाम 7:13 बजे गंगापुर सिटी, 7:58 बजे सवाई माधोपुर और रात 8:28 बजे इंद्रगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन रात 10:50 बजे सोगरिया पहुंचेगी।