राजस्थान पंचायत राज चुनाव की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। सोजत पंचायत समिति में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 23 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। इनके नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। 25 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोटिंग सरपंच पद के लिए 25 अक्टूबर को मतदान होगा। इनकी गिनती वोटिंग के तुरंत बाद की जाएगी और उसी रात परिणाम आ जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही इलाके में आचार संहिता लागू हो गई है। अब यहां कोई नई सरकारी घोषणा या विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। सोजत पंचायत समिति क्षेत्र में 5 जिला परिषद सदस्य, 13 पंचायत समिति सदस्य और 28 सरपंच चुने जाएंगे।