श्रीगंगानगर जिले में निकाय चुनाव के दौरान सादुलशहर के बूथ नंबर 5 पर निर्दलीय प्रत्याशी के पति और पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड़ पर हमला हुआ। इसके बाद मुख्य बाजार में खीचड़ ने विधायक गुरवीर सिंह बराड़ के रिश्तेदारों को खुलेआम भगा-भगाकर मारने की धमकी दे डाली। खीचड़ ने दावा किया कि उनसे मारपीट विधायक के इशारे पर की गई थी। उन्होंने 14 सितंबर तक समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की। उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खीचड़ वे धमकी देते हुए कह रहे हैं कि मेरा टारगेट सिर्फ मछली की आंख है। मैं जितना सीधा हूं, उतना ही खरा हूं। एक आदमी को अकेले देखकर उस पर 50 लोग हमला करे तो बहादुरी नहीं है। सभी की टांगें नहीं तोड़ी तो मेरा नाम प्रदीप खीचड़ नहीं। उन्होंने कहा- महावीर झिंज्या के दोनों बेटे, विधायक के चाचा का लड़का समेत अन्य आरोपियों को भगा-भगाकर मारूंगा। वहीं पदमपुर के वार्ड 22 में भी दो पक्षों के बीच मारपीट में एक युवक घायल हो गया। इन चुनावी झड़पों के बीच बूथ नंबर 83 पर 106 साल की बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर से वोट डालने पहुंचीं, तो वहीं इटली और जर्मनी से युवा विशेष रूप से मतदान करने सादुलशहर आए। शाम 6 बजे तक सादुलशहर में 86.70%, केसरीसिंहपुर में 86.42% और गंगानगर नगर परिषद में 71.70% रिकॉर्ड मतदान हुआ। 6 नगर निकायों में मतदान प्रतिशत देखिए- विवादों से जुड़ी तस्वीरें