श्रीगंगानगर में SIR और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार व निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक गेदर बोले- ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर ने कहा- चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट हैं। ज्ञानेश कुमार के रहते SIR में कई गड़बड़ियां हुई हैं। कांग्रेस देशभर में ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। गेदर ने कहा- ज्ञानेश कुमार को हटाने के साथ उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस यह लड़ाई संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए लड़ रही है। जिला प्रमुख ने कहा- कांग्रेस के वोट काटे श्रीगंगानगर जिला प्रमुख दुल्लाराम ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार ने कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के वोट काट दिए और भाजपा से जुड़े लोगों के वोट जोड़ दिए। जिस तरह से हनुमानगढ़ के नोहर का भाजपा को दो वोट आए और कांग्रेस को अधिक वोट आए। इसके बावजूद भी भाजपा ने अपना बोर्ड बना लिया। यह बड़े स्तर पर धांधली है।