वनस्थली| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनस्थली में विभिन्न कौशलों से जुड़ी गतिविधियों पर कई कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतिभा दिखाई। रचनात्मक सोच दिखाई। अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया। प्राचार्य देवेंद्र पाल सिंह ने बताया, बदलते समय की जरूरतों के अनुसार विद्यार्थियों को 21वीं सदी के कौशलों से जोड़ने के लिए स्कूल स्तर पर कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम प्रभारी नीतू सामरिया के निर्देशन में आयोजन हुआ। विद्यार्थियों को रुचि और क्षमता के अनुसार कौशल आधारित गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिला। कार्यक्रम में कौशल आधारित 14 गतिविधियां रखीं गईं। विद्यार्थियों ने अपनी पसंद की गतिविधि चुनी। प्रस्तुतियां दीं। चार्ट निर्माण हुआ। पोस्टर निर्माण हुआ। आशु भाषण सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने विषय समझने की क्षमता दिखाई। विचार प्रभावी ढंग से रखने का प्रदर्शन किया। सृजनात्मक तरीके से अपनी बात रखी। प्राचार्य ने बताया, ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद करती हैं। रचनात्मकता बढ़ाती हैं। संचार कौशल मजबूत करती हैं। आत्मविश्वास बढ़ता है। समस्या समाधान की क्षमता विकसित होती है। नेतृत्व क्षमता निखरती है। टीम भावना बनती है। प्रस्तुतियों के बाद श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दो विद्यार्थियों का चयन ब्लॉक स्तर के कार्यक्रम के लिए किया गया। चयनित विद्यार्थियों ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी शुरू कर दी है। विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को आगामी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं।